फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस के आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला एवं सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में आरोपी विशाल कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह आरोप लगाया था कि आरोपी जानबूझकर अदालत की कार्यवाही से बच रहे हैं और अब तक पारित अवार्ड की राशि का भुगतान नहीं किया है। यह भी कहा गया कि उनके नाम हिमाचल में कोई अचल संपत्ति नहीं है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी आवश्यक हो गई है। रिकॉर्ड के अनुसार विशाल कुमार ने 2 दिसंबर 2017 को लोक अदालत में बयान दिया था कि वह महिंद्रा एंड महिंद्रा को 1,30,000 की पूरी राशि 31 अगस्त 2018 तक चुका देंगे। बावजूद इसके वर्ष 2022 से लंबित निष्पादन याचिका में आज तक कोई भुगतान नहीं किया गया। अदालत ने पाया कि बार-बार सम्मन भेजने के बावजूद विशाल कुमार पेश नहीं हुए और जानबूझकर भुगतान से बचते रहे। आदेश दिया कि विशाल कुमार को 22 दिसंबर 2025 को गिरफ्तारी वारंट के माध्यम से तलब किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें