फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के तीन जिलों में 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित

Fri, 23 Jul 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/केलांग/पालमपुर

सार

मार्च महीने में सेना की ओर से मंडी, शिमला और कांगड़ा के पालमपुर में खुली भर्ती करवाई थी। इस भर्ती में प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया था। मैदानी बाधा को पार कर हजारों युवाओं ने लिखित परीक्षा में स्थान बनाया था।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए सेना ने यह फैसला लिया है। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि सेना की ओर से जल्द तय की जाएगी। 

विज्ञापन


मार्च महीने में सेना की ओर से मंडी, शिमला और कांगड़ा के पालमपुर में खुली भर्ती करवाई थी। इस भर्ती में प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया था। मैदानी बाधा को पार कर हजारों युवाओं ने लिखित परीक्षा में स्थान बनाया था।

सेना ने 25 जुलाई को लिखित परीक्षा की तिथि तय की थी। युवा करीब चार माह से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा से ठीक दो दिन पहले सेना ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को झटका लगा है। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए मंडी के वल्लभ कॉलेज में लिखित परीक्षा होनी थी। जबकि, ऊपरी हिमाचल के युवाओं के लिए शिमला के पोर्टमोर स्कूल में यह परीक्षा रखी गई थी।

सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम. राजा राजन ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि निर्धारित की जाएगी। जल्द ही नई तिथि तय की जाएगी। इधर, पालमपुर में होने वाली भर्ती को भी स्थगित कर दिया गया है। पालमपुर में हुई भर्ती में चंबा, कांगड़ा और ऊना के युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए फिर से इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें