शिमला। कैंसर अस्पताल आईजीएमसी में मरीजों की चिंता कम करने के लिए एक्वेरियम और पौधों की मदद ली जा रही है। इसके तहत ओपीडी के बाहर एक्वेरियम (जिसमें मछलियां रखी जाती हैं) और पौधे लगाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर से पीड़ित मरीज बीमारी के कारण पहले ही काफी परेशान रहते हैं। इसके अलावा आसपास के माहौल और अन्य मरीजों की स्थिति देखकर चिंतित हो जाते हैं। ऐसे में मरीजों का ध्यान दूसरी ओर लगाने और उनकी मानसिक परेशानी कम करने के उद्देश्य से अस्पताल की ओपीडी के बाहर यह बदलाव किए हैं। टर्शरी कैंसर सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि मरीजों की चिंता कम करने के उद्देश्य से अस्पताल की व्यवस्था में बदलाव किए हैं। ब्यूरो