फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष बने प्रोफेसर कुलभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिमला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. उमाशंकर पचौरी इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे l पचौरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भाषा का अहम योगदान होता है l उन्होंने कहा कि शिक्षकों को एक बहुत बड़ा अवसर मिला है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएं l कार्यक्रम में प्रो. कुलभूषण चंदेल मुख्य अतिथि, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर के अध्यक्ष विश्व मोहन जोशी और नेशनल स्किल डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष पंकज डढ़वाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l इस संगोष्ठी के उपरांत भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांत कार्यसमिति की घोषणा की गई l प्रो. कुलभूषण चंदेल प्रांत अध्यक्ष और डॉ उमेश मॉडगिल को प्रांत मंत्री बनाया गयाl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें