फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसओएस परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ 10 फरवरी तक करें आवेदन

Tue, 07 Feb 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 में ली जाने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। पात्र अभ्यर्थी लेट फीस के साथ ऑनलाइन माध्यम से 10 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 में ली जाने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। पात्र अभ्यर्थी लेट फीस के साथ ऑनलाइन माध्यम से 10 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत मार्च 2023 में ली जाने वाली परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण प्रवेश पत्र मिडल, मैट्रिक और 12वीं की परीक्षा के लिए राज्य मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान री-अपीयर अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपए विलंब शुल्क रखा गया है। जबकि फ्रेश एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को 3,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें