फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन : चंदेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी दल का राज्य स्तर के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दल को पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित जिला ऊना की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देनी होंगी। इस संबंध में वीरवार को जारी बयान में जिला भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग ऊना की अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से 22 तक होनी चाहिए। सांस्कृतिक दल के कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण की समय अवधि 12 से 15 मिनट के बीच होगी। प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, पंजीकृत-अपंजीकृत सांस्कृतिक दल, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी भाग ले सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को ट्राफी व प्रमाण पत्र तथा द्वितीय, तृतीय आने वाले दल को प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम आने वाले दल को राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समय-ंसमय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जाता है। लोक संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला ऊना में यह प्रतियोगिता प्रस्तावित है। प्रतिभागिता के लिए सांस्कृतिक दल अपना पंजीकरण व आवेदन दिनांक 30 नवंबर तक सांय तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय ऊना की ई-ं मेल पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-224199 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें