शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला के इंदिरा गांधी जनजातीय छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के सभी वर्षों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। छात्रावास में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ग से पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अन्य वर्गों की छात्राओं को योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। संवाद