फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में ऊर्जा भंडारण के लिए उन्नत सामग्री विकसित करने पर शोध किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में जूनियर रिसर्च फेलो का एक पद निर्धारित किया गया है। चयनित शोधार्थी को शुरुआती दो वर्ष तक 37 हजार रुपये मासिक फैलोशिप और नियमानुसार 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। परियोजना के लिए रसायन विज्ञान में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और नेट या गेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी है। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। ऊर्जा भंडारण के लिए हाइब्रिड सामग्री, इलेक्ट्रोलाइट और इलेक्ट्रोड के विकास की समझ रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. रमेश चंद ठाकुर हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्तूबर शाम पांच बजे तक अपना बायोडाटा और शैक्षणिक दस्तावेज anrfpairhpugmail.com पर भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय में डायनेमिक रिसर्च इकोसिस्टम फॉर एडवांस्ड मैटेरियल्स (ड्रीम्स) परियोजना के तहत हाइब्रिड सामग्री, इलेक्ट्रोलाइट और इलेक्ट्रोड के संश्लेषण एवं विकास पर काम होगा। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के पार्टनरशिप्स फॉर एक्सेलरेटेड इनोवेशन एंड रिसर्च (पेयर) कार्यक्रम के तहत वित्त पोषित इस परियोजना की अवधि पांच वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें