शिमला। जिले के ठियोग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर 23 से 25 अक्तूबर तक सुधार किया जा सकेगा। छात्र वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संवाद