फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एपीएमसी ने कमाए 30 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) शिमला और किन्नौर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक सबसे अधिक आय अर्जित की है। सेब सीजन में एपीएमसी को 30 करोड़ 54 लाख 92 हजार 828 रुपये की आय हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले यह आय 4 करोड़ 55 लाख 92 हजार 515 रुपये अधिक है। 2023-24 में 25 करोड़ 99 लाख की कमाई हुई थी। एपीएमसी के सचिव पवन सैनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण सेब सीजन के दौरान व्यवस्थाएं सही रहना है। एपीएमसी के चेयरमैन देवानंद वर्मा सहित सभी बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों का इसमें योगदान रहा है। पवन सैनी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में आमदनी 40 करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें