शिमला। विश्व फॉरेंसिक साइंस दिवस पर एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में अकादमिक और व्यावसायिक सहयोग बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय और एसआईएफएस इंडिया के बीच समझौता हुआ। स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज और फॉरेंसिक साइंस विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में समझौते पर विवि के रजिस्ट्रार और एसआईएफएस इंडिया के निदेशक डॉ. रंजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कॅरिअर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। अलख ऑडिटोरियम में हुए सेमिनार में एपीजी शिमला विवि के साथ चंडीगढ़ विवि और केआर मंगलम विवि के विद्यार्थी शामिल हुए। डॉ. महिपाल सिंह सांखला, वैभव और डॉ. विजय रस्तोगी ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। संवाद