भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एपी सिंह दिल्ली में हिमाचल सरकार के आवासीय आयुक्त होंगे। इस सिलसिले में सोमवार को सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया।
वह फिलहाल पुलिस मुख्यालय में आईजी विजिलेंस के पद पर तैनात थे। हाल ही में सरकार ने उन्हें डीआईजी से आईजी के तौर पर सरकार ने प्रमोट किया था।
एपी सिंह को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। तीन दिन पहले ही प्रधान सचिव अली रजा रिजवी को आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।
मुख्य सचिव पी मित्रा ने बताया कि सरकार की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया।