फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- चुनाव नजदीक आते ही क्यों बढ़ रही विभाजनकारी राजनीति

Wed, 06 Mar 2024 10:56 AM IST
Krishan Singh एएनआई, हमीरपुर

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  एक व्यक्ति जिस पर पूर्व में एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले का आरोप लगाया गया है, उसने अपनी हदें पार कर दी हैं। वह खुलेआम कांग्रेस के लिए बेटिंग कर रहा है और भारत, सनातन विरोधी और राम विरोधी बयान दे रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को हमीरपुर में कहा कि कई बार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने या तो सनातन धर्म या हिंदू या भगवान राम पर टिप्पणी की है या उनका अपमान किया है। दूसरी ओर वे 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ खड़े हैं।  जिनका एक ही लक्ष्य है, भारत को बांटना। वे अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते हैं। अब एक व्यक्ति जिस पर पूर्व में एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले का आरोप लगाया गया है, उसने अपनी हदें पार कर दी हैं। वह खुलेआम कांग्रेस के लिए बेटिंग कर रहा है और भारत, सनातन विरोधी और राम विरोधी बयान दे रहा है। अनुराग ने कांग्रेस से सवाल किया कि उन्हें कौन बचा रहा है? क्या ए राजा और डीएमके जो कहते हैं उससे कांग्रेस सहमत है? क्या वे कांग्रेस नेताओं की ओर लगाए गए पाकिस्तान समर्थक नारों से सहमत हैं? क्या कांग्रेस भारत को एक देश नहीं मानती?... चुनाव नजदीक आते ही विभाजनकारी राजनीति क्यों बढ़ रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें