फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- ऊना से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा

Fri, 23 Feb 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला

सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  कहा कि यह ट्रेन अब ऊना से हरिद्वार तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले अनुराग ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  शुक्रवार को बताया कि ऊना हिमाचल से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और तीर्थाटन में बढ़ोतरी होगी।  अनुराग ने कहा हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने हरिद्वार जाते हैं। कहा कि इस सुविधा को शुरू के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया था।  अब यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि ऊना हिमाचल- सहारनपुर ट्रेन के एक्सटेंशन को रेलमंत्री ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन अब ऊना से हरिद्वार तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। कहा कि पीएम ने देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात हिमाचल को दी। इसका शुभारंभ के लिए खुद मोदी  ऊना आए थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है।  वित्त वर्ष 2023 -24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ , नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के लिए 452 करोड़ बजट में मंजूर किए गए हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये की यह मंजूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 -2014  से 17 गुना ज्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में 19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की चार परियोजनाओं पर काम जारी है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें