फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली में निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को नशामुक्त समाज का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली एसपीएम मैदान से हेरिटेज संजौली तक निकाली गई। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली में यूथ एनलाइटनमेंट सोसाइटी (यस) एनजीओ, साई इटरनल फाउंडेशन, विभिन्न संगठनों और अन्य महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। इस दौरान संजौली महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें