फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुन्नी के दोघरी में एक और क्षत-विक्षत शव बरामद, समेज आपदा में लापता हुए थे 36 लोग

Fri, 30 Aug 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला जिले के सुन्नी में कोल डैम के तहत दोघरी में शुक्रवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है। यह शव काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला है।
विज्ञापन
शव(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी में कोल डैम के तहत दोघरी में शुक्रवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है। यह शव काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया में यह 14 से 15 साल की लड़की का बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि समेज आपदा में लापता हुए 36 लोगों को खोजने के लिए जारी सर्च ऑपरेशन के तहत अभी तक कुल 21 शव मिल चुके हैं। पुलिस की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें