फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मॉडल प्रतियोगिता में अनमोल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष के अनमोल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श और सुमित ने द्वितीय और गिरीश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की स्नेहा शर्मा, नंदिनी और पुनीत की टीम प्रथम रही। बीएससी प्रथम वर्ष के अभिनव डोगरा, अंशुल नेगी और पूर्णिमा आर्य द्वितीय स्थान पर रहे। बीएससी द्वितीय वर्ष के अर्पित, पंकज और अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में कुसुम शर्मा प्रथम रहीं। नैन्सी ने द्वितीय तथा मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में यशवीर ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान अर्जित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें