शिमला। इंजनघर संजौली के वर्तमान पार्षद अंकुश वर्मा को जिला शिमला फेंसिंग एसोसिएशन के नए प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं लिवसोर्स कंपनी के डायरेक्टर हितेश्वर दत्ता को सचिव बनाया है। अंकुश वर्मा ठियोग क्षेत्र से संबंध रखते हैं जबकि हितेश्वर दत्ता रोहड़ू के रहने वाले हैं। इनकी नियुक्ति पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। उम्मीद जताई गई है कि इनके नेतृत्व में फेंसिंग खेल को अधिक बढ़ावा मिलेगा और जिला शिमला नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। संवाद