शिमला। शहर के बालूगंज स्थित पशु पड़ाव से पशुओं को सुन्नी शिफ्ट करने की नगर निगम ने तैयारी कर ली है। निगम इस बारे में उपायुक्त को पत्र लिख रहा है। बालूगंज स्थित पशु पड़ाव में कर्मचारियों के आवास बनाए जाने हैं, लेकिन यहां पर करीब पांच से सात पशुओं के होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कार्य सुचारू तरीके से शुरू हो सके, इसलिए अब नगर निगम जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें यहां से दूसरी जगह भेजने की मांग कर रहा है। नगर निगम का कहना है कि यह उपायुक्त के अधीन आता है। उन्होंने पशु पड़ाव से पशुओं को सुन्नी शिफ्ट करने की मांग की है। नगर निगम यहां कर्मचारियों के लिए 72 आवास बनाएगा, शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा भी किया है। संवाद