फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पशुपालन विभाग चलाएगा रैबीज टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पशु पालन प्रशिक्षण केंद्र घणाहट्टी में शनिवार को विश्व रैबीज दिवस पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नीरज मोहन ने की। डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि विभाग पूरे जिले में रैबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पालतू और लावारिस कुत्तों को रैबीज के टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे। कार्यशाला में धामी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर गुप्ता, सहायक निदेशक डाॅ. अमित अत्री, पशु चिकित्सालय दाड़गी की पशु चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या, सुन्नी पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. ऋषभ, गोशाला टुटू के संचालक ललित, घणाहट्टी पंचायत के उपप्रधान देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें