फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी के परिचालकों से मारपीट के मामलों पर संघ उग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने की सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पिछले दिनों में जिला शिमला में एचआरटीसी के कंडक्टरों के साथ लोगों की ओर से की गई बदसलूकी और मारपीट के मामलों पर राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन उग्र हो गई है। संघ ने ऐसे मामलों पर सरकार और पुलिस विभाग से संज्ञान लेेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई है। राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के महासचिव दीपेंद्र कंवर ने बताया कि पूर्ण दायित्व के साथ प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद निगम के चालकों और परिचालकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। हाल ही में जिले में कंडक्टरों से मारपीट की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें शिमला के तारादेवी क्षेत्र की जो शिमला से मंढोल रूट पर बस जा रही थी। ठियोग से छैला के बीच तकनीकी खराबी आने के कारण खड़ी हो गई। इस बस में परिचालक के रूप में सेवाएं दे रहे सुरेश कुमार के साथ बस में सफकर रही एक सवारी ने हाथापाई की, जो निंदनीय है। इसी तरह से एक अन्य मामले में भी कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन पुलिस प्रशासन, निगम प्रबंधन और सरकार से अपील की है कि शीघ्र आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा यूनियन इसके विरोध में पूरे हिमाचल में रोष रैलियां और प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें