फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुष्प महोत्सव में अनाडेल स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में स्कूली बच्चों द्वारा उगाए फूल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शिमला एमेच्योर गार्डन और एनवायरनमेंट सोसायटी (सेजिस) की ओर से बुधवार को पुष्प महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें शहर के सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें फ्लावर अरेंजमेंट, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, फूल की प्रजाति की पहचान, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नेचर थीम-मेरा शिमला, मेरा अभिमान और साफ पहाड़ शिमला 2030 पर पेंटिंग प्रमुख रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल से सभी लोगों को आकर्षित किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाडेल ने पहला, लॉरिएट पब्लिक स्कूल ने दूसरा और सेंट एडवर्ड स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में मोनाल पब्लिक स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहली और स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनिल ठाकुर और सिमी कौशिक ने निभाई। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए गेयटी थियेटर के रिहर्सल हॉल में 5 जून तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें