फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खुंडियां के टिप के बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत

Sat, 28 Sep 2024 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खुंडियां (कांगड़ा)

सार

 प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की गांव पंचायत टिप में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की गांव पंचायत टिप में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत हो गई। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंचकर पाया कि एक बुजुर्ग पीठ के बल नाली में पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान महलू राम पुत्र संत राम गांव टिप उपरला, डाकघर सुराणी तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें