शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोटगढ़ के निवासी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। अमित सिंघा ने मंडी से उपचार करवाने आए मरीज का आभूषण, नगदी और कागजों से भरा पर्स लौटाया है। हुआ यूं कि सर्जरी विभाग से पत्थरी का ऑपरेशन करवाकर मरीज छुट्टी करके घर लौट गए थे। छुट्टी के दौरान कागजी कार्रवाई के बीच मरीज का पर्स टेबल पर ही रह गया। इसके बाद जब अमित ने पर्स को देख तो वहां बैठे लोगों से पूछा लेकिन लोगों ने मना कर दिया। इसके बाद अमित ने पर्स खोलकर पर्ची में लिखे नंबर पर फोन किया और शिमला में रह रहे परिवारजनों ने पर्स के सुपुर्द किया। ब्यूरो