शिमला। जिले में मतदान केंद्रों के भवनों के नाम में लिपिकीय त्रुटियों और पाठशालाओं का दर्जा बढ़ने के बाद उनके नामकरण में संशोधन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संशोधन के बाद ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत शिलागाडोल के मतदान केंद्र का नाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (जीएसएसएस) माहोग किया है। जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र के तहत अढैला मतदान केंद्र को जीएसएसएस बाघी कमरा नंबर 1, डुमैहर के मतदान केंद्र को जीपीएस डुमैहर, मालठ के मतदान केंद्र को जीपीएस कलैमू, पनोग के मतदान केंद्र को जीएचएस बडैओं (पनोग), टेहटोली के मतदान केंद्र को जीपीएस सतान्दली, फरोग के मतदान केंद्र को जीपीएस फरोग, कडीवन के मतदान केंद्र को जीएसएसएस कडीवन, ठाणा के मतदान केंद्र को सामुदायिक केंद्र ठाणा, बटाड (कठासू) के मतदान केंद्र को महिला मंडल भवन बटाड़, झड़ग-2 के मतदान केंद्र को जीएचएस चैबड़ी और सारी के मतदान केंद्र को जीएसएसएस सारी तथा शीलगांव के मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुरान से जीएचएस टुरान किया है। संवाद