फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर-चमियाना सड़क पर फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भट्ठाकुफर-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के बीच फोरलेन बाइफ्रिकेशन पर भूस्खलन के कारण सड़क संकरी हो गई है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क पर जगह कम हो गई है। ऐसे में एक समय पर दो वाहनों का क्रॉस होना मुश्किल हो रहा है। सड़क संकरी होने के कारण कई बार एंबुलेंस भी फंस जा रही हैं। शुक्रवार को फोरलेन के ट्रकों की आवाजाही के चलते एंबुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही। इसके चलते मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस सुबह 8:55 बजे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से भट्ठाकुफर गंभीर मरीज को लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान फोरलेन बाइफ्रिकेशन पर एंबुलेंस दो बार फंस गई। इसके बाद एक तरफ का यातायात रुकवाकर एंबुलेंस को निकाला गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें