अंबुजा और एसीसी प्लांट प्रबंधकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच चल रहे विवाद का असर शेयर बाजार पर भी पड़ा है। दोनों कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को एक दिन में ही एसीसी सीमेंट के शेयर 18 रुपये 75 पैसे तक गिर गए। बीते कुछ सप्ताह में यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। साथ ही अंबुजा सीमेंट के शेयर में भी पांच रुपये 15 पैसे तक गिरावट आ गई है। शुक्रवार शाम तक दोनों कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शनिवार को शेयर बाजार बंद रहा।
ऐसे में शेयर अब पहले की रेशो में गिर रहा है। वहीं, कंपनी के शेयर में गिरावट को देखते हुए कई लोगों ने अपने शेयर निकाल लिए हैं। आगामी दिनों में भी कई लोग शेयर अपने विड्रॉ कर सकते हैं। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहता है। ऐसे में अब सोमवार को बाजार खुलेगा। वहीं, अंबुजा और एसीसी के शेयर गिरने का असर अन्य सीमेंट कंपनियों के शेयर पर भी पड़ने के आसार हैं।
एसीसी का शेयर अंबुजा से महंगा
शुक्रवार को एसीसी कंपनी के एक शेयर की कीमत 2616.75 रुपये थी। जबकि 4,35,332 लोगों ने एसीसी कंपनी के शेयर की खरीद फरोख्त की थी। सुबह से ही एसीसी की शेयर बाजार में गिरावट आनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक 18.75 रुपये तक पहुंच गई। दूसरी ओर अंबुजा कंपनी के एक शेयर की कीमत 556.5 रुपये थी। इस शेयर की खरीद फरोख्त 48,54,309 लोगों ने थी। शाम तक इसमें भी 5.15 रुपये की गिरावट आई।