शिमला। चंद्रग्रहण के चलते मंगलवार को शहर के सभी मंदिर बंद रहे। मंदिरों के कपाट सूतककाल के शुरू होते ही बंद हो गए थे। शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृृष्ण मंदिर में सुबह 5:00 बजे ही पूजा-अर्चना कर ली थी और सुबह 6:00 बजे मूर्तियों पर पर्दे लगा दिए थे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शहर के जाखू हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, तारादेवी, ढींगू माता मंदिर सहित शहर के सभी मंदिर सुबह 6:00 बजे के बाद दिनभर बंद रहे। राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि चंद्रग्रह तो दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ लेकिन सुबह 6:20 बजे से सुतक शुरू हो गया था। चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की थी। ऐसे में शाम 6:46 बजे चंद्रग्रहण के समापन के बाद ही मंदिर का कपाट खोला गया। संवाद