फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को भेजे जाएंगे सभी प्रस्ताव : शांडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आईजीएमसी रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए शुल्क बढ़ाने के फैसलों के प्रस्तावों को सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। आरकेएस कर्मचारियों को छठा वेतनमान लागू करने और आठ साल का अनुबंध पूरा कर चुके 57 कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने के प्रस्ताव को भी सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। सरकार हिम केयर और आयुष्मान योजना की देनदारियों को चुकाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। इस सुविधा को जारी रखा जाएगा। आईजीएमसी में आधुनिक रोबोटिक सर्जरी, पैट सीटी स्कैन, एमआरआई थ्री टेसला मशीनों से टेस्ट शुरू किए जा रहे हैं। पर्ची पंजीकरण की दरें पहले शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द अस्पताल में दी जाने वाली इन टेस्ट की सुविधा को शुरू करने से पूर्व जायज और अन्य अस्पतालों से कम दरें तय की जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें