फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में इलेक्शन कमेटी गठित,  बीस नेताओं को किया गया शामिल

Sun, 07 Jan 2024 08:50 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में  बीस नेताओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
Congress - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित बीस नेताओं को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इलेक्शन कमेटी में विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप राठौर, जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल, राजेंद्र राणा, विनय कुमार और सुधीर शर्मा को शामिल किया गया है। इनके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, सेवा दल अध्यक्ष और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें