फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Competition: रामपुर में आल इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता, ओलंपियन आशीष चौधरी भी बरसाएंगे मुक्के

Wed, 22 Feb 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

शिमला जिले के रामपुर में गुरुवार से स्व. वीरभद्र सिंह आल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार दिन तक देश के मुक्केबाज दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में ओलंपियन आशीष चौधरी और रामपुर के बॉक्सिंग खिलाड़ी ऋितिक और अभिनाश भी भाग लेंगे। 
विज्ञापन
ओलंपियन आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में गुरुवार से स्व. वीरभद्र सिंह आल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार दिन तक देश के मुक्केबाज दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में ओलंपियन आशीष चौधरी और रामपुर के बॉक्सिंग खिलाड़ी ऋितिक और अभिनाश भी भाग लेंगे। भारतीय बॉक्सिग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेफरी जोगिंद्र, नरेंद्र शर्मा, अशोक नेगी, गायत्री, कैलाश, कमल, नवीन राणा, सुरेंद्र शांडिल सभी रामपुर पहुंच चुके है। प्रतियोगिता में देश की सबसे बड़ी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश, रेलवे, सर्विसेज, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की टीम रामपुर पहुंच चुकी हैै। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम में 13 खिलाड़ी होंगे और उनके साथ 4 कोच शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें