फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आकेएमवी छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) के सैनिक छात्रावास में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नई छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रीतिका और शीतल ने किया। छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी और मराठी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। छात्रा अनुभूति और युक्ति ने मनोरंजक खेलों गतिविधियों का संचालन किया। कार्यक्रम में छात्रावास की नई वार्डन तनिद्रा का स्वागत भी किया और सेवानिवृत्त हो चुकी वार्डन शोभा को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें