फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी में अखंड पाठ 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी में इसका आयोजन होगा। मंदिर में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। लोगों को भगवान महावीर का संदेश दिया जाएगा। सुबह 11:00 बजे जैन समाज की ओर से नवकार महामंत्र का अखंड जाप होगा। एक घंटे तक महामंत्र का जाप होगा। इस दौरान पूनम जैन मंडली की ओर से भगवान महावीर के भजनों का गुणगान किया जाएगा। शाम 6 बजे भगवान महावीर की आरती होगी। आयोजक कुलभूषण जैन ने बताया कि कार्यक्रम से भगवान महावीर का अहिंसा और जिओ, जीने दो का संदेश जन मानस को दिया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें