फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आकेएमकी की छात्राओं ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। छात्राओं ने रैली निकालकर सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग का संदेश भी दिया। आरकेएमवी की छात्राओं ने लक्कड़ बाजार, एमपी थिएटर, बिलो मालरोड और इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. गीता शर्मा, डॉ. विनय मोहन शर्मा, प्रो. गीता शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. निशा चौहान, डॉ. निष्ठा, डॉ. जितेंद्र ठाकुर और डॉ. रिनू उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें