फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई ने किया था सती प्रथा का विरोध : प्रो. मंदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर विवि में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. मंदार भानुशे मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करते हुए शिक्षा प्राप्त की और अपने विवेक का उपयोग कर सालों तक मालवा क्षेत्र में शासन किया। देश में सर्वप्रथम सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और अपने साम्राज्य से ऐसी कुरीतियां खत्म करने में की पहल की। अपने राज्य की सीमाओं के बाहर प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर, घाट बनवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, भूखों के लिए अन्न क्षेत्र खोले। कार्यक्रम के अंत में इकाई मंत्री अविनाश ने संगोष्ठी में उपस्थित विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें