फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी वेटरनेरी साइंस और कृषि में इस दिन तक लें दाखिला

Sat, 21 Jul 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने बीएससी वेटरनेरी साइंस और कृषि की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित 25 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद 27 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। दाखिले के समय सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी। बीएससी वेटरनेरी साइंस में 38 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 

बीएससी कृषि के लिए सामान्य वर्ग के लिए 20, अनुसूचित जाति के लिए पांच, डिफेंस, स्पोर्ट्स, वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन, अन्य पिछड़ा वर्ग, राजपूत पंचायत और कश्मीरी के लिए एक-एक सीट, दिव्यांगों के लिए दो और अन्य के लिए तीन सीटों सहित 40 सीटें आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 सीटों के लिए रहेगी ये व्यवस्था

52 सीटें पैसा भुगतान करने की सीट के रूप में रखी गई हैं।जमा दो कक्षा की मेरिट के आधार पर बीएससी होटल मैनेजमेंट के लिए 23 बच्चों की सूची जारी कर दी है। बीटेक फूड टेक्नालॉजी के लिए 35 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं और 52 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में दाखिले के लिए रखा गया है।

इनकी सूचना विश्वविद्यालय की साइट में डाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 25 जुलाई तक मूल प्रमाण पत्रों सहित प्रवेश लेना होगा। दाखिला फीस भी विश्वविद्यालय के खाते में ऑनलाइन देनी होगी।

बीएससी वेटरनेरी, बीएससी कृषि, बीटेक इन फूड टेक्नालॉजी और बीएससी होटल मैनेजमेंट में खाली सीटों की सूची 27 जुलाई को विवि कैंपस में लगाई जाएगी।

उधर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के रजिस्ट्रार सतीश कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग का परिणाम निकालकर प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। अधिक जानकारी कृषि विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें