शिमला। कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने सोमवार को बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्राम गृह का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं विश्रामालय किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगा। कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने महत्वकांक्षी हिम उन्नति और हिम गंगा योजना शुरू की है। प्रदेश में भौगोलिक परिस्थिति, जलवायु आदि के आधार पर कलस्टर आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया, कृषि निदेशक डॉ. रघुवीर सिंह, संयुक्त निदेशक और डॉ. जीत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।