फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती मामला: सेवानिवृत सैन्य अधिकारी से जुड़े अब तार, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल

Fri, 01 Sep 2023 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा पुलिस ने सेना अधिकारी के घर पर दबिश देकर उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। सेवानिवृत अधिकारी से सैन्य प्रशासन भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रहा है।
 
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून 2023 में धर्मशाला में हुई अग्निवीर भर्ती के दौरान पैसे लेकर सेना में अपात्रों को भर्ती करवाने के मामले में एक सेवानिवृत सेना अधिकारी की भी संलिप्तता मिली है। कांगड़ा पुलिस ने सेना अधिकारी के घर पर दबिश देकर उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। सेवानिवृत अधिकारी से सैन्य प्रशासन भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रहा है।

विज्ञापन


राजस्थान में तैनात रहे सेना के सेवानिवृत अधिकारी की संलिप्तता भी पैसे देकर अग्निवीर भर्ती के दौरान नौकरी दिलाने में पाई गई है। कांगड़ा पुलिस संबंधित अधिकारी के घर पर दबिश भी दे चुकी है। इस दौरान पुलिस ने सेवानिवृत अधिकारी का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है, लेकिन अधिकारी ने इस फोन को फार्मेट कर दिया है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। उल्लेखनीय है कि जून माह में सामने आए इस मामले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और इंदौर सहित अन्य राज्यों से भी तार जुड़े हुए पाए गए थे।

जून में धर्मशाला में पैसे लेकर अग्निवीर भर्ती में नौकरी दिलाने के सामने आए मामले में कांगड़ा पुलिस ने छानबीन के दौरान राजस्थान के एक सेवानिवृत सेना अधिकारी की भी संलिप्तता पाई है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। फोन पूरी तरह से फार्मेट होने के चलते इसका डाटा रिकवर करने के लिए फोरेंसिक विभाग को सौंपा गया है। - शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें