शिमला। नीट यूजी-2024 के परीक्षा परिणामों पर उठे सवालों की जांच की मांग को लेकर एसएफआई ने विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें इकाई अध्यक्ष संतोष, सचिव सन्नी सेक्टा और अन्य कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सन्नी ने कहा कि एनटीए इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का निष्पक्षता से संचालन करने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। सरकार तुरंत जांच करवाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।