शिमला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबाद में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर किए गए हमलों के विरोध में शुक्रवार को समरहिल चौक पर विवि गेट के बाहर प्रदर्शन किया। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित विवि इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार के अलावा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि एबीवीपी ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमले किए। एबीवीपी के इन गुंडों का लक्ष्य एचसीयू में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बाधित करना है। एचसीयू के छात्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांप्रदायिकता का विरोध करने के लिए एसएफआई इकाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई एचसीयू के साथ खड़ी है।