फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि की स्वायत्तता को लेकर हपुटवा का अभियान नौवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर हपुटवा (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ) का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान नौवें दिन भी जारी रहा। परिसर में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वतंत्र निर्णय प्रक्रिया तथा वैधानिक निकायों की भूमिका बनाए रखने की मांग उठाई। विश्वविद्यालय को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, लेकिन उसकी स्वतंत्र कार्यप्रणाली प्रभावित नहीं होनी चाहिए। हपुटवा अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास ने कहा कि शिक्षक पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में हैं, लेकिन स्वायत्तता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। डॉ. शिव दास कटोच, डॉ. जोगिंदर सकलानी, डॉ. अशोक बंसल, डॉ. राजेश तथा डॉ. संजय शर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने संसाधन और शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने तथा समस्याओं का समाधान संस्थागत प्रक्रिया से करने की मांग की। अभियान के समर्थन में क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हपुटवा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और संस्थागत गरिमा की रक्षा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें