केंद्र सरकार से की मांगों को पूरा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एनसीसीपीए के आह्वान पर शिमला में रह रहे केंद्र सरकार के विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डाक विभाग, केंद्रीय प्रेस, बीएसएनएल, ईपीएफ और अन्य विभागों के पेंशनर्स शामिल रहे। एनडी, जगमोहन ठाकुर, प्रेम वर्मा, अशोक शर्मा, बीडी गौतम आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। मुख्य रूप से अधिसूचित की गई वेलिडेशन ऑफ पेंशन की धारा को निरस्त करने, पेंशन में समान रूप से रखे जाने, टीओआर (टर्मस ऑफ रेफरेंस) को संधोशित करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप लाभ देने, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 01-01-2026 से लागू करने, टीओआर का इसमें उल्लेख करने जैसी मांगों को उठाया। साथ ही केंद्र सरकार को चेताया कि यदि मांगों को अनसुना किया गया तो देशभर के 69 लाख पेंशनर्स आंदोलन करेंगे।