फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुरानी पेंशन बहाल करने के बाद उसे देने के लिए नए संसाधन जुटाएगी सरकार

विज्ञापन
बिलासपुर में मंत्री जगत सिंह नेगी मशरूम इकाई और फ्लोरीकल्चर कलस्टर का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार में राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत निहारखन वासला में उद्यान विभाग के अंतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत निर्मित मशरूम उत्पादन इकाई प्लोग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्लोग में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट मशरूम ग्रोवर पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र सिंह के फॉर्म का निरीक्षण किया। कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। युवा, बिना संकोच के बागवानी में कॅरियर बनाने के लिए आगे आएं। वर्तमान सरकार की बागवानी और कृषि के क्षेत्र में नए उद्यम को हर संभव सहायता करेगी। युवाओं के लिए मशरूम उत्पादन में रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं।
मशरूम की पोषक गुणवत्ता व औषधीय महत्व की वजह से इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। देश में मशरूम की खेती तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियंत्रित वातावरण में मशरूम उत्पादन करके व इसके साथ मशरूम के बीज की प्रयोगशाला लगाकर सफल उद्यमी बन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की घोषणा हो चुकी है जिस को पूरा करने के लिए नए संसाधनों से धन जुटाया जाएगा। उन्होंने जुखाला में फ्लोरीकल्चर कलस्टर का निरीक्षण किया। कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि फूलों की खेती को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर आने वाले समय में हिमाचल को पुष्प राज्य के रूप में विकसित किया जाए।
प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस क्षेत्र के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया बन सकता है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट निदेशक देवेंद्र ठाकुर, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग, उप निदेशक माला शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें