शिमला। जिले के ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को नशे का सेवन न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी समाज की सदस्यों ने भी भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार ब्रह्माकुमारीज की सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। ब्रह्माकुमारीज देश भर में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य 10 करोड़ ड्रग-फ्री शपथें दिलाकर युवाओं को नशे से दूर रखना है। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। छात्रों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। संवाद