फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग के लिए इस दिन से करें आवेदन, मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले

Wed, 10 Jan 2018 10:22 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में नए सत्र 2018-19 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन चल रहे इस महाविद्यालय में दाखिले नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) की मेरिट के आधार पर होंगे। 

विज्ञापन


बीते साल ही प्रदेश के एकमात्र महाविद्यालय में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की शुरुआत हुई है। सूबे में नगरोटा बगवां के अलावा अन्य किसी भी कॉलेज में आर्किटेक्चर की पढ़ाई नहीं होती है। नेशनल लेवल पर होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। 

इस बार देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 अप्रैल को यह प्रवेश परीक्षा होगी। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 16 जनवरी से प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा, जिसकी आखिरी तारीख 2 मार्च है। 
विज्ञापन


साल में एक बार होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के नॉन मेडिकल विषय के साथ बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। पांच वर्षीय आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कोर्स के लिए नगरोटा बगवां कॉलेज में कुल 40 सीटें हैं। देश में बन रही स्मार्ट सिटी को देखते हुए आर्किटेक्चर के प्रति युवाओं को रुझान काफी बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

आवेदन से नहीं छूटेगा कोई अभ्यर्थी

नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) परीक्षा से कोई अभ्यर्थी वंचित न रह जाए, इसके लिए स्कूल ऑफ हेड आर्किटेक्चर ने अपने स्तर पर खास प्रबंध किए हैं। संबंधित स्कूल प्रदेश के सभी शिक्षा उपनिदेशकों को निदेशक शिक्षा विभाग के माध्यम से पत्र जारी करवाने जा रहा है।

पत्र मिलने के बाद जिले में बैठे उपनिदेशक अपने कार्यक्षेत्र के अधीन चल रहे सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रभारियों को इस प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

बच्चों को आवेदन करने की तारीख और परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी स्कूल प्रभारी उपलब्ध करवांगे। अकसर सूचना के अभाव में कई बच्चे आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) के लिए 29 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। इच्छुक विद्यार्थी 16 जनवरी से 2 मार्च ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।-डॉ. सतीश कटवाल, हैड स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें