शिमला। राजधानी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू एवं जतोग में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 31 मार्च को 6 वर्ष की होनी चाहिए। दूसरी कक्षा एवं इससे ऊपर की कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रवेश दिया जाएगा। संभावित रिक्तियों की जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://shimla.kvs.ac.in एवं https://jutogh.kvs.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थी 2 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। संवागद