फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

Sat, 17 Feb 2024 09:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान साढ़े पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को भी दाखिला मिल जाएगा। 
विज्ञापन
स्कूल में दाखिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान साढ़े पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को भी दाखिला मिल जाएगा। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 30 सितंबर 2024 तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को अभी दाखिले मिल जाएंगे। सिर्फ इस शैक्षणिक सत्र के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक अप्रैल को छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही पहली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा तीन वर्ष की आयु से अधिक बच्चों को नर्सरी, चार साल से अधिक आयु पर एलकेजी और पांच वर्ष से अधिक आयु होने पर यूकेजी में दाखिले दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें