फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इग्नू में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यम से संचालित अधिसूचित कार्यक्रमों में नए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि अगले साल 31 जनवरी निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी बीएड और बीएससी नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें पहले प्रवेश परीक्षा फार्म भरना होगा और परीक्षा पास करनी होगी। अभ्यर्थी ignou.ac.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें