फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 'हमें न्याय दिलाइए'... आदित्य शर्मा के परिवार की सीएम सुक्खू से भावुक अपील, मिला ये भरोसा

Mon, 20 Jul 2026 11:59 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ है और वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करते आदित्य शर्मा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हाल ही में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिजनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की। आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं, क्योंकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह आदित्य शर्मा की मृत्यु का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें