फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेहंदी प्रतियोगिता में कोटशेरा कॉलेज के आदित्य प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन महिला सेल ने करवाया था। इस आयोजन में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों के 30 विद्यार्थियों और तीन छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक मेहंदी कला के डिजाइन प्रस्तुत किए। वाणिज्य द्वितीय वर्ष के आदित्य ने प्रथम स्थान, कला प्रथम सेमेस्टर की ममता ने दूसरा स्थान और विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की हिमांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम खिमटा, प्रो. विजयेता और अनुपमा नेगी शामिल रहीं। कार्यक्रम में महिला सेल, जेंडर संवेदनशीलता समिति के सदस्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें